हवा की गति हुई कम तो फिर बढ़ा शहर का प्रदूषण

 हवा की गति कम हुई तो गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई शनिवार को 300 तक जा पहुंचा, जो कि मानकों से तीन गुना अधिक है।
गाजियाबाद शहर में शुक्रवार केा हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा थी तो एक्यूआई 166 तक आ गया था लेकिन जैसे ही हवा की गति कम हुई तो प्रदूषण स्तर बढ़ना शुरू हो गया। गाजियाबाद का एक्यूआई शनिवार को 300 तक जा पहुंचा, जो कि मानकों से तीन गुना अधिक है। साथ ही पीएम 10 और पीएम 2.5 में भी बढ़ोतरी देखी गई। गाजियाबाद शहर देश में प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे और दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहा। गुवाहाटी देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 337 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़े देखे जाए तो गाजियाबाद शहर में संजय नगर इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 329 रहा। जबकि पीएम 10 का स्तर 217 दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 329 रहा। वहीं, लोनी का एक्यूआई भी रेड जोन में रहा। यहां पर पीएम दस 306 दर्ज हुआ। वहीं, पीएम 10 का स्तर 228 रहा। वसुंधरा का एक्यूआई 296 दर्ज किया गया। यहां पर भी पीएम 10 का स्तर 229 के आसपास रहा। इंदिरापुरम का एक्यूआई सबसे कम 387 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 207 रहा।